Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में CRPF जवान की हत्या, रात को घर से बुलाकर मारी गोली

सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में CRPF जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जवान छुट्टियों में घर आया हुआ था। इसी बीच रात को आपसी रंजिश में कुछ युवक उसके घर आए थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को गोहोना के सिविल अस्पताल में भेजा। जवान तीन दिन पहले ही पिता बना था।

जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी दमकन का रहने वाला कृष्ण 9 साल पहले CRPF में नौकरी लगा और लगभग 7 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 1 बच्चा 6 साल का है। दूसरे बेटे का जन्म 3 दिन पहले ही हुआ है। अपनी पत्नी की डिलीवरी और अन्य काम को लेकर कृष्ण 1 महीने की छुट्टी पर आया था। जवान का परिवार गांव में ही रहता है। कृष्ण का एक बड़ा भाई है।

गांव के कुछ युवकों ने कृष्ण को देर रात उसके घर से बुलाया। उसी दौरान उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है। CRPF जवान कृष्ण हरिद्वार में कावड़ लेने गया हुआ था। वहीं गांव के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हुई थी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि शिवरात्रि के दो दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात रात को करीब 1 बजे के आसपास की है। परिजनों ने गांव के 3 युवकों अजय, निशांत और आनंद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की 4 टीम वारदात की जांच में लगी है। इनमें 2 CIA, 1 ACP टीम और SHO की टीम शामिल है।

Exit mobile version