Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का जमावड़ा, अभेद किले में तब्दील हुई ‘संगम नगरी

प्रयागराज में बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब जुटने लगा है।सप्ताह के आखिर की भीड़ और मौनी अमावस्या का शुभ दिन करीब आने के साथ प्रयागराज में हर कोने में तीर्थयात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।तीर्थयात्रियों से रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और सकड़ें भरी हुई हैं, जो पवित्र स्नान के लिए संगम क्षेत्र तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।शुक्रवार और शनिवार को, 1.25 करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में स्नान किया और मौनी अमावस्या पर डुबकी लगाने के लिए अनुमानित 10 करोड़ भक्तों के साथ भीड़ बढ़ने की उम्मीद है

।श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं।व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुचारू आवाजाही बेहतर बनाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है, जबकि भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी सेक्टरों और जोनों में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। अमृत स्नान’ के दौरान सार्वजनिक सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए कोई विशेष प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।

भीड़ की निगरानी करने और ये तय करने के लिए कि संगम पर अत्यधिक भीड़ न हो। इसके लिए नियंत्रण और कमान केंद्र (आईसीसीसी) को सक्रिय कर दिया गया है।आपात स्थिति से निपटने के लिए भीड़ वाले इलाकों त्वरित-प्रतिक्रिया टीमों को भी तैनात किया गया है, जबकि सभी प्रमुख मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नज़र रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी भी की जा रही है।

Exit mobile version