Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़:बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं मिल रही जगह; यात्री परेशान

हरियाणा में त्योहार सीजन के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ है। हरियाणा पंजाब में पूर्वांचल से आये लोग परिवार के साथ छट पूजा के लिए बिहार व अन्य राज्यों में जाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत है, बिहार के लिए ट्रेन पकड़ना।

अम्बाला में इन दिनों बिहार जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं है। रेलवे ने यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। लेकिन ट्रेन में सफर करने वालों की भीड़ रेलवे के अनुमान से कहीं ज़्यादा नज़र आ रही है।

इसकी एक झलक शनिवार देर शाम अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। अम्बाला से बिहार जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जिसमें दाखिल होना किसी जंग से भी बड़ा काम रहा। रेलवे पुलिस व अधिकारी भी यात्रियों को किसी भी तरह ट्रेन में दाखिल करवाने व भीड़ कम करने में जुटे है।

इस व्यवस्था को देखने के लिए खुद स्टेशन पर पहुंचे अम्बाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि अम्बाला मंडल से स्पेशल ट्रेन चला कर पूर्वांचल बिहार जाने वालों की भीड़ कम की जा रही है। अम्बाला मंडल प्रबंधक मनदीप सिंह के आदेश से बिहार जाने वाली गाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर रात्रि में रुकने के लिए टेंट यात्री शिविर भी लगाया जा रहा है।

Exit mobile version