Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में 5 राज्यों का वांटेड बदमाश अस्पताल से हुआ फरार; पुलिस महकमे में हड़कंप

हरियाणा के करनाल से एक बड़ी सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आई है। यहां दो दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड बदमाश गुरमीत अस्पताल से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल में आरोपी की सुरक्षा के लिए पुलिस के 4 जवान तैनात किए गए थे। इसके बावजूद गुरमीत गुरुवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार होने में कामयाब रहा। 

बताया जा रहा है कि गुरमीत का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद गंभीर रहा है। गुरमीत पर करनाल के तरावड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप है। वह हरियाणा समेत देश के चार राज्यों की पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Exit mobile version