हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार को बदमाश रोहित उर्फ कालिया को घर में घुसकर गोली मार दी गई। स्कूटी पर आए 3 बदमाशों ने उस पर 4 राउंड फायर किए। कालिया बचने के लिए भागा तो एक गोली उसकी कमर में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। कालिया को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें अस्पताल में पहुंची हैं। अभी फायरिंग करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूछताछ में कालिया ने बताया कि वह गोली मारने वालों को नहीं जानता।
रेवाड़ी पुलिस ने 6 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने के मामले में कालिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसका सिर मुंडवाने के बाद स्कर्ट पहनाकर बाजार में घुमाया गया था। 3 महीने पहले ही वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

