Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में देसी पिस्तौल के साथ बदमाश अरेस्ट:4 जिंदा रौंद भी हुए बरामद; हत्या, स्नेचिंग-चोरी के पहले 4 मामले दर्ज हैं

हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है।

CIA-2 प्रभारी SI आजाद नैन ने बताया कि ASI दिनेश के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम गश्त पर मौजूद थी। गश्त के दौरान भाली आनंदपुर रेलवे फाटक के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान गांव भाली आनंदपुर निवासी रोहित उर्फ डीलू के रूप में हुई। उसकी नियमानुसार तलाशी ली, तो उस युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद हुए

उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित उर्फ डीलू के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहुअकबरपुर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ जिला रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, चोरी आदि के 4 मामले पहले से ही दर्ज है। जिनमें आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी फिलहाल उन मामलों में जमानत पर आया हुआ है।

Exit mobile version