Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस द्वारा अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन

पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री हिमांशु गर्ग की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय मे स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी में सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी थाना/चौकी, प्रभारी सीआईए स्टाफ, कार्यालय पुलिस अधीक्षक के शाखा प्रभारी मौजूद रहे है। गोष्ठी में अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था आदि बारे विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए है।

      बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग  ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर कानून के अनुसार त्वरित कार्यवाही करें। प्रबंधक अफसर थाना में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत के संबंध में शिकायतकर्ता से प्रतिक्रिया जरूर लें। महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधिकारी बिना किसी विलंब के तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला व बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना अपने उच्च अधिकारियो को तुरंत दे। उन्होंने कहा कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को हर संभव सहायता दी जाए। बच्चों के गुम होने की सूचना मिलने पर तुरंत रिपोर्ट अंकित कर खोजबीन के हर संभव प्रयास किए जाए। आपराधिक मामलों के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच करे। कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।ईमानदारी व है सच्ची निष्ठा के साथ ड्यूटी करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि संबंधित प्रभारी थाना जघन्य वारदातों को हल करने के लिए सीआईए स्टाफ व साइबर सेल की मदद ले तथा जल्द से जल्द मामलों को हल कर आरोपियो को गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि उद्घोषित अपराधियों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ़्तार करे। चोरी, लूट, डकैती, गृहभेदन आदि के मामलों को जल्द हल करे। वारदात हल करने के साथ-साथ पीड़ित का वाहन या अन्य चोरीशुदा सामान की रिकवरी पर भी फ़ोकस किया जाए। अपराध को रोकने के लिए आदतन अपराधियों को शामिल जांच करे व पूर्व में गिरफ्तार हो चुके आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखे। 

पुलिस व आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए समय-2 पर पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन थाना स्तर पर किया जाए। एरीया की सामुहिक समस्याओं बारे निरंतर बैठको का आयोजन करें व साइबर अपराध, नशे की रोकथाम बारे जागरूक करें। एरीया के मौजिज व्यक्तियों को साथ लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास करें। अवैध शराब के सम्बंध में किसी भी प्रकार से तस्करी, अवैध फैक्ट्ररी, सार्वजनिक स्थान पर शराब का प्रयोग करनें वालों के खिलाफ कडी कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। इसके अलावा पब्लिक स्थान पर जुआ सट्टेबाजी करनें वालों पर भी पुलिस सख्ती से पेश आयेगी और क्षेत्र में नशीलें पदार्थो की सप्लाई करनें वालों पर नजर रखीं जाएगी व कडी कार्यवाही की जायेगी।

      बैठक में अत्तिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र, उप पुलिस अधीक्षक शहर विवेक कुंडु, डीएसपी सांपला राकेश मलिक, डीएसपी महम संदीप, डीएसपी वीरेंदर, डीएसपी टेलिकॉम सुरेश, निरीक्षक राकेश सैनी, कुलदीप, शमशेर सिंह, देशराज, प्रहलाद सिंह, रमेश कुमार, विपिन कुमार, देवेन्द्र सिंह, प्रमोद गोतम, सुरेश कुमार, बलवान सिंह, सत्यपाल, शमशेर, कुलबीर, प्रदीप दहिया, महिला निरीक्षक प्रमिला देवी, उप.नि. हवा कौर, प्रभारी सुरक्षा शाखा स.उप.नि सन्नी सिंह, साइबर सेल प्रभारी स.उप.नि. अमित, प्रवाचक स.उप.नि. सुमित, ओएएसआई स.उप.नि विक्रम सिंह, सीआईए-1, सीआईए-2, एवीटी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे है।

Exit mobile version