नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि शहर की पुरानी आई.टी.आई. ग्राउंड से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया का मामला संज्ञान में आया। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम द्वारा स्थिति का संज्ञान लेते हुए मौके पर सफाई व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए गए तथा मौके पर सफाई करवा दी गई है। पुरानी आई.टी.आई. ग्राउंड का क्षेत्र हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित है, इसके बावजूद नगर निगम द्वारा जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तथा आसपास के क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों एवं आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, मौके पर तत्काल सफाई करवाकर वहां जमा कूड़े को हटवाया गया है। उन्होने स्पष्ट कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है। अधिकारियो विषेषतः मुख्य सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करें, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुरानी आई.टी.आई. ग्राउंड क्षेत्र में कूड़ा डालने वालों को चिन्हित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी। नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संयुक्त रूप से इस मामले की जांच करें तथा सम्बन्धित के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जाये। इस क्षेत्र की निरंतर निगरानी रखी जाए तथा यह सुनिष्चित करें कि यहां पर दोबारा कूड़ा न डलने पाये। शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे, खाली प्लाटों एवं खुले मैदानों में कूड़ा न डालें। अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को कूड़ा लेने वालो वाहन में ही डाले। शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार किया जायेगा तथा किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। नागरिकों की शिकायतों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने वाले स्वच्छता संबंधी मामलों का भी संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी स्थान पर अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है, तो उसकी सूचना नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। यदि किसी घर/दुकान/संस्थान से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा तो षिकायत 7303050200 व 7303050800 व सफाई कार्य न होने पर 18001805007, 8295900992 नम्बरो पर दर्ज करवाये।
रोहतक पुरानी ITI ग्राउंड में कूड़ा डालने पर सख्ती: महापौर ने सफाई के दिए आदेश, कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style
