Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गाएं के साथ दुष्कर्म; महिला ने गऊ रक्षा दल व टीम राजू सहगल के साथ मिल किया युवक को काबू; देखे वीडियो

रोहतक स्थित पुरानी ITI ग्राउंड में गाय से दुष्कर्म करते हुए लोगों ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। जब वहां से गुजर रही महिला ने व्यक्ति को गाय के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे टोका। जिसके बाद व्यक्ति महिला को मारने के लिए दौड़ पड़ा। वहां लोगों की भीड़ इक्ट्‌ठा हो गई। जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया।

मौके पर पहुंची हमारी टीम को गांव कन्हैली निवासी सुषमा ने बताया कि वह रविवार रात को पुरानी ITI ग्राउंड के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान CIA स्टाफ थाना के सामने एक व्यक्ति गाय के पीछे था। उक्त व्यक्ति ने शाल आधा खुद पर व आधा गाय पर डाला हुआ था। जिसके कारण उसे संदेह हुआ था।

उन्होंने हमे बताया कि जब नजदीक जाकर देखा तो पाया कि उक्त व्यक्ति गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी खड़ा हो गया और वह आपत्तिजनक हालत में था। जब महिला ने उक्त व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा तो वह महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। यहां तक कि महिला को मारने के लिए भी दौड़ पड़ा। जिस कारण वह सड़क पर गिर गया। वहां आसपास में मौजूद लोगों ने पहुंचकर महिला को बचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।

घटना का पता लगने के बाद डायल 112 पर कॉल की गई। जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं आरोपी प्रमोद को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही सुषमा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।आर्य नगर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि गाय के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के चांदपुर निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।

Exit mobile version