Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में बढ़ रहे कोविड के मामले, भारत में क्या है स्थिति? जानिए

सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी की खबरों पर भारत में स्वास्थ्य अधिकारी नजर रख रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि देश में कोरोना वायरस संबंधी मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है।

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपात चिकित्सा राहत विभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई। इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि बैठक में निष्कर्ष निकला कि भारत में वर्तमान कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है।

19 मई तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की मौजूदा संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम है। सूत्रों ने कहा कि इनमें से लगभग सभी मामले मामूली हैं, जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और श्वसन संक्रमण के गंभीर मामलों की निगरानी करने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति की बारीकी से निगरानी करने में सतर्क व सक्रिय है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं। एशिया के कई हिस्सों में कोविड-19 की एक नई लहर सामने आई है।

हालांकि, अस्पताल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये मौतें कोविड-19 के कारण नहीं, बल्कि हाइपोकैल्सीमिक दौरे और कैंसर के साथ नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी गंभीर बीमारियों के कारण हुई हैं। इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

केईएम अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद, अस्पताल ने रविवार देर रात कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए आठ मरीजों को अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लिखा, ‘नमस्ते दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पाजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें!’

Exit mobile version