Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रास्ता रोककर दंपती पर हमला: जमीनी विवाद के चलते महिला को घोंपे चाकू

रोहतक के हुमायूंपुर गांव में दंपत्ति का रास्ता रोककर उन पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब दंपती दिल्ली से अपने गांव आए थे। जब वे राशन डिपो से राशन ले रहे थे तो गांव के दबंगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने महिला पर चाकू से भी हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रोहतक के हुमायूंपुर गांव निवासी बबीता ने आईएमटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि वह करीब एक साल से दिल्ली के बेगमपुर में रह रही है।

वह गांव में राशन डिपो पर आई थी। शाम करीब 6 बजे वह अपने पति हरपाल के साथ डिपो से राशन लेकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान उसके भतीजे समेत गांव के 7 लोगों ने रास्ता रोक लिया। जमीन विवाद की रंजिश रखते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गाली-गलौज करने लगे।

रास्ता रोककर चाकू से वार किया

खुद को बचाने के लिए वे गांव के बस स्टैंड की तरफ भागने लगे। इसके बाद उनका रास्ता फिर से रोक दिया गया। दो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। उन्होंने बबीता पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसकी छाती पर लगा।

जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उन्होंने उसके पति हरपाल के साथ भी मारपीट की। इसके बाद वे उसे धमकाकर मौके से फरार हो गए। हरपाल ने बताया कि घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version