Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा की 90 सीटों पर काउंटिंग:रुझान में उलटफेर, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। इससे पहले शुरुआती रझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। फिर भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई।

लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और जुलाना सीट से विनेश फोगाट और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं।

5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% वोटिंग हुई थी, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है।

Exit mobile version