Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोहाना अड्डा पर बढ़ते सड़क हादसों पर पार्षद कपिल नागपाल सख्त, सीएम Nayab Singh Saini व डीसी Sachin Gupta को लिखा पत्र

गोहाना अड्डा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर वार्ड-7 के पार्षद कपिल नागपाल ने गंभीर चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini तथा उपायुक्त Sachin Gupta को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
पार्षद कपिल नागपाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि गोहाना अड्डा पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन की जान-माल को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि गोहाना अड्डा पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल, चेतावनी बोर्ड तथा पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।
पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्रवासी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Exit mobile version