Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में अब घर बैठे मोबाइल से होगा फैमिली आईडी में सुधार: 30 दिनों के अंदर होगी अपडेट; नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण ने फैमिली आईडी में जुड़े गलत नामों को हटाने तथा सही नामों को जोड़ने का प्रावधान शुरू कर दिया। प्रदेश सरकार के पास सामान्य फीडबैक के आधार पर कुछ शिकायतें आ रही थी। इसलिए इस प्रक्रिया को चालू किया है, ताकि किसी भी व्यक्ति की कोई समस्या ना रहे।

परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार फैमिली आईडी में त्रुटियां कोई नहीं रहनी चाहिए, अगर है तो उनका प्रशासन तुरंत समाधान करे, इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नागरिक अपने खुद के मोबाइल फोन से merapariavar.hariyana.gov.in की सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। 30 दिन के अंदर अंदर सारी प्रक्रिया पूरी करके व्यक्ति का नाम जोड़ना या हटाना पूर्ण कर दिया जाएगा।

1. मेरा परिवार लॉगिन करें एवं अवांछित हटाने का विकल्प चुनें।

2. यदि आप स्वयं को वर्तमान फैमिली आईडी से हटाना चाहते हैं, तो स्वयं को अवांछित के रूप में चिह्नित करें। आपसे संबंधित सभी सदस्य अवांछित के रूप में चिह्नित किए जाएंगे।

3. यदि आप वर्तमान फैमिली आईडी में बने रहना चाहते हैं तो स्वयं को आवश्यक के रूप में चिह्नित करें। आपसे सीधे जुड़े सभी सदस्य स्वचालित रूप से आवश्यक के रूप में चिन्हित हो जाएंगे।

4. वह सभी सदस्य जो आपसी संबंध नहीं है दिखाए जाएंगे उन्हें आवश्यक या अवांछित के रूप में चिह्नित करें। ताकि उन्हें वर्तमान फैमिली आईडी में बनाए रखें या हटा दें।

5. नीचे दिए गए घोषणा पत्र को देखें, चिह्नित करें और सबमिट करें।

6. सबमिट करने के बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर KYC सत्यापन के लिए ओटीपी भेजा जाएगा।

7.ओटीपी दर्ज करें और आधार केवाईसी सत्यापन के लिए सबमिट करें।

8. एक बार आधार केवाईसी सत्यापन पूरा होने के बाद आपका अनुरोध सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा और स्क्रीन पर टिकट नंबर प्रदर्शित किया जाएगा।

Exit mobile version