Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ओमेक्स सिटी को अपने अधिकार में लेगा निगम

Rohtak News: नगर निगम दिल्ली रोड स्थित ओमेक्स सिटी को मेंटेनेंस के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में लेने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रस्ताव अगली सामान्य बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी ओमेक्स सिटी की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से यह मुद्दा उठाया जा चुका है। स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज इस बाबत निगम कमिश्नर को निर्देश दिए थे। तब तत्कालीन निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा ने ओमेक्स सिटी का निरीक्षण करने के बाद वहां साफ सफाई के लिए 20 सफाई कर्मचारियों की टीम भी लगाई थी।

करीब चार महीने तक प्रतिदिन निगम की सफाई शाखा के कर्मचारी ओमेक्स सिटी जाकर काम करते रहे। लेकिन व्यवस्था स्थाई नहीं हो पाई। अब नगर निगम की ओर से ओमेक्स सिटी का मेंटेनेंस मामला निगम के सदन के पटल पर लाने की तैयारी है। प्रस्ताव पास होने पर निगम यहां की मेंटेनेंस व्यवस्था संभालेगा। एक अधिकारी ने बताया कि मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च ओमेक्स सिटी के मैनेजमेंट से वसूल किया जाएगा। एस्टीमेट तैयार करने के लिए निगम कंसलटेंट हायर करेगा। ताकि मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च का सही आंकलन हो सके।

Exit mobile version