Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सफाई व्यवस्था पर निगम सख्त: गंदगी फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी, बोलीं संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी


संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि नगर निगम रोहतक शहर की सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा प्रतिदिन सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। सफाई कार्य सुनिश्चित करने के लिए कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है। आज नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की जांच की गई तथा मौके पर सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियो की उपस्थित जांच के साथ-साथ सफाई कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया, बल्कि मौके पर तैनात अधिकारियो एंव संबंधित एजेंसियों के सुपरवाइजरों से कर्मचारियो की उपस्थिति, कार्य की विस्तृत जानकारी ली गई तथा कर्मचारियो से कहा कि वे अपना कार्य पूर्ण मेहनत से करें ताकि रोहतक शहर को स्वच्छता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकें। घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियो के कार्य की भी जांच की गई तथा निश्चित समयानुसार क्षेत्र में पहुचने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक शौचालयो की सफाई कार्य की जांच की गई तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने बारे निर्देशित किया गया।
संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने कहा कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कर्मचारी समय पर अपनी डयूटी पर उपस्थित रहें और सौंपे गए कार्यों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालो के विरूद्व भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है, आज भी नगर निगम की टीम द्वारा शहर में निरीक्षण करते हुए 12 चालान 2300 रूपये के गंदगी फैलाने वालो के किए गए। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने यह भी बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण, प्रभावी निगरानी और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि शहर में कहीं भी गंदगी न रहे।

Exit mobile version