Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हुड्‌डा के गढ़ में BJP अध्यक्ष की ताजपोशी:CM सैनी बड़ौली का हाथ पकड़कर बोले- ये भी मेरे जैसा ही है, चिंता मत करो

हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रोहतक स्थिति प्रदेश कार्यालय में पदभार सभाला। इस दौरान उनके साथ सीएम नायब सैनी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने मंच पर गदा लहराई और नए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को गुलदस्ता भेंट किय

हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रोहतक स्थिति प्रदेश कार्यालय में पदभार सभाला। इस दौरान उनके साथ सीएम नायब सैनी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने मंच पर गदा लहराई और नए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को गुलदस्ता भेंट किया।

CM नायब सैनी ने कहा कि नए अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इस दौरान उन्होंने बड़ौली को अपने पास बुलाया और हाथ उठाकर कहा कि ये भी मेरे जैसा ही है, चिंता मत करो।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस आज बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। इसके कारण कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।

मोहन लाल बड़ौली को 9 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले 2020 में बड़ौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा 2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया था।

इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरियाणा के सीएम के पास थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने गढ़ जीटी बेल्ट को और भी मजबूत करने का काम किया है। सोनीपत जिला भी जीटी बेल्ट में आता है। यहां से विधायक मोहनलाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Exit mobile version