Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कोरोना की फिर से दस्तक:24 घंटे में 4 नए केस आए सामने

रोहतक में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। एक दिन पहले दो कोरोना संक्रमितों के ठीक होकर लौटने के चलते जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या जीरो हो गई थी, लेकिन अब फिर से कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 4 नए संक्रमित मिले हैं।

जिला कोरोना मुक्त रहने का सिलसिला लंबे समय तक कायम नहीं रख पाया। अब जिले में 4 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि वे कोरोना से बचे रहें और स्वस्थ रहें। साथ ही सैंपलिंग भी लगातार जारी है।

DC यशपाल ने कहा कि जिला में कोरोना की पॉजिटिविटी दर जीरो प्रतिशत और रिकवरी दर 98.17 प्रतिशत है। कोविड-19 के 40 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 4 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 27 सैंपल का परिणाम आना शेष है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार जिला में 6,96,455 व्यक्तियों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्ति भी शामिल हैं।

जिला में अब तक कोविड-19 के 7 लाख 66 हजार 384 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 33,216 सैंपल पॉजिटिव पाए गए तथा 7 लाख 33 हजार 168 सैंपल नेगेटिव पाए गए। पॉजिटिव में से उपचार के बाद 32614 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं 598 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिला में वर्तमान में कोविड-19 के 4 सक्रिय मरीज हैं, जो डॉक्टरों की सलाह पर घर पर उपचार ले रहे हैं।

Exit mobile version