Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कोरोना का कहर :संक्रमण से हुई चौथी मौत;24 घंटे में 325 नए संक्रमित मिले

हरियाणा में कोरोना संक्रमण अब जानलेवा होने लगा है। सूबे में इस साल संक्रमण से चौथी मौत का मामला CM सिटी करनाल से सामने आया है। 24 घंटे में 4715 नमूनों की जांच में 325 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, अब राज्य में इनकी संख्या 1905 हो गई है। संक्रमण की नई लहर में यह अब तक की रिकॉर्ड वृद्धि है। संक्रमण से अब तक हरियाणा में 10,718 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा की पॉजिटिविटी दर 8.88 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। यह अब तक की सबसे ज्यादा दर है। सूबे के 8 जिले ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनकी पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई है। यमुनानगर में साप्ताहिक संक्रमण दर 42.39 प्रतिशत, गुरुग्राम में 24.09, फरीदाबाद और पंचकूला में 16.49, नूंह में 13.33, सोनीपत में 12.64, रोहतक में 10.22 और कुरुक्षेत्र में 10.20 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।

हरियाणा के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों को लेकर दो दिन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने अंबाला में अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। आज मॉक ड्रिल का दूसरा दिन है। विज ने उन अस्पतालों को चेतावनी दी है जो मॉक ड्रिल में भाग नहीं ले रहे हैं।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिल्ली के मरीज आ रहे हैं। यदि कोई मरीज हरियाणा में आ गया तो आ गया, पिछली बार भी बाहर से मरीज हरियाणा में बहुत आए थे। उन्होंने कहा कि आज की तिथि में देखें में राज्य के गुरुग्राम व फरीदाबाद में 69 प्रतिशत मरीज आ रहे हैं और फरीदाबाद व गुरुग्राम में दिल्ली का भी मरीज आ रहा है।

किस जिले में कितने मरीज़

Exit mobile version