Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कोरोना का कहर :24 घंटे में आये 203 मरीज़ ;हरियाणा के इन जिलों में हालात ख़राब ,विदेश से आने वालों पर रखी जाएगी नज़र

हरियाणा में कोरोना संक्रमण बिगड़ गया है। 24 घंटे में पॉजीटिविटी दर 3.26 प्रतिशत से बढ़कर 5.54 पहुंच गई है। एक्टिव मरीज की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अब राज्य में 724 एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। 24 घंटे में 203 नए केस भी दर्ज किए गए हैं।इन हालातों को देखते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है।

हरियाणा के 3 जिले ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां हालात ज्यादा खराब हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला शामिल हैं। गुरुग्राम में 99, फरीदाबाद में 30 और पंचकूला में 24 नए केस मिले हैं। यमुनानगर में 13, जींद में 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 8 की हालात गंभीर बनी हुई है।

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से अस्पतालों, बाजारों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, धार्मिक स्थलों के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों मास्क जरूरी कर दिया गया है। सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं इस पर सख्ती से अमल करना शुरू किया जाए। इसके साथ ही सभी फ्रंट लाइन वर्करों को ट्रेनिंग दिलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में अलग से कोरोना वार्ड बनाए जाने के साथ ही विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। इन लोगों की सूचना तत्काल CMO को दी जाएगी। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। सामान्य संक्रमण के मरीजों का अलग से अस्पतालों में वार्ड बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version