Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

तीसरी लहर में कोरोना लक्षण दूसरी से काफी अलग – गला खराब, बदन दर्द और बुखार; शरीर पर लाल दाने होना – फुल्ली वैक्सीनेटेड भी हो रहे संक्रमित

कोरोना की तीसरी लहर में लक्षण दूसरी लहर से पूरी तरह अलग हैं। दूसरी लहर में जो मरीज कोरोना संक्रमित हो रहे थे, उनमें अधिकांश को पहले बुखार आता था, लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, इस बार पहले गला खराब हो रहा है और उसके कई दिन बाद बुखार आ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, तीसरी लहर में सबसे अलग लक्षण यह हैं कि पॉजिटिव मरीज के शरीर पर लाल दाने भी उभर रहे हैं। इस तरह के लक्षण पहली या दूसरी लहर में देखने को नहीं मिले थे। पहले गला खराब, बदन दर्द और फिर बुखार आ रहा है। सबसे राहत की बात यह है कि अब तक जितने भी पॉजिटिव केस आए हैं, वे होम आइसोलेट हैं और अभी तक तीसरी लहर में पॉजिटिव मरीजों में अधिकांश संक्रमितों में ऑक्सीजन लेवल में कमी नहीं आई है। 7 दिन में मरीज ठीक हो रहे हैं।

दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण में बुखार, सिर में तेज दर्द और खांसी प्रारंभिक लक्षण थे। इसके बाद अचानक ऑक्सीजन लेवल का कम होना और मरीज को एकदम से सांस लेने में दिक्कत होना आम लक्षण थे।

दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण व तीसरी लहर के संक्रमण में काफी अंतर है। इस बार का कोरोना संक्रमण 15 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं अभी तक जो मरीज पॉजिटिव मिले हैं, वे ज्यादा गंभीर स्थिति में नहीं हैं, जबकि दूसरी लहर में कोरोना मरीज बहुत जल्द चिंताजनक हालत में पहुंच रहे थे। उन्होंने अपील की है कि कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। मास्क लगाएं और 2 गज की दूरी का पालन जरूर करें। जिन लोगों ने अब तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, वे भी वैक्सीनेशन अवश्य करवा लें।

Exit mobile version