रोहतक में कोरोना अपनी पीक पर पहुंचता जा रहा है। पहले 100 केस होने में जहां 28 दिन का समय लगा था तो वहीं अगले 7 दिन में ही कोरोना ने डबल सेंचुरी कर ली। ये रफ्तार पहले से भी तेज है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 195 हो गए। राहत की बात ये है कि इनमें 26 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछली वेव में जिले में कोरोना का पहला मरीज 28 दिसंबर को मिला था।
इसके बाद 29 जनवरी तक 32 दिनों में ये आंकड़ा 114 तक पहुंच गया था। वहीं, इस बार 16 मार्च को पीजीआईएमएस का चिकित्सक संक्रमित मिलने के बाद यहां केस की शुरुआत हुई थी। 13 अप्रैल को आंकड़ा पार कर 121 तक पहुंच गई। इसके बाद गुरुवार तक एक्टिव केस की संख्या 195 तक हो गई है। जबकि एक दिन में 26 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, पिछली लहर में दूसरा सैंकड़ा 11 दिनों में 204 हुआ था। हालांकि, उस समय हॉस्पिटल में 14 लोग भर्ती हुए थे। वहीं, फिलहाल इस बार गुरुवार को सबसे अधिक 44 केस मिले हैं।
जबकि रेलवे जंक्शन, रोडवेज बस स्टैंड, पीजीआई, सिविल अस्पताल, सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में 80 फीसद से ज्यादा लोग बिना मास्क लगाए हुए घूम रहे हैं। अस्पतालों में मरीज और तीमारदार से लेकर डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। 100 लोगों की भीड़ जुटने पर मास्क की अनिवार्यता तो कर दी गई है, लेकिन इस पर रोकटोक नहीं है। जिससे कोरोना का फैलाव बढ़ने के आसार हो गए हैं।
जिले में अब तक इस तरह बढ़ा कोरोना
14 अप्रैल को 21 केस
15 अप्रैल को24 केस
16 अप्रैल को25 केस
17 अप्रेल को 20 केस
18 अप्रैल को 30 केस
19 अप्रैल को 31 केस
20 अप्रैल को 44 केस
कोरोना से बचाव के लिए पूरी तैयार कर ली गई हैं। बेड रिजर्व किए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। लोगों से अपील है कि कहीं जाते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।
डॉ. अनिल बिरला, सीएमओ, रोहतक
