दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। बीते तीन दिनों के भीतर 3 नए संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक महिला, एक 28 वर्षीय युवक और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। 3नों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी स्वास्थ्य निगरानी जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्कों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण हों, तो वे तुरंत जांच कराएं और दूसरों से दूरी बनाए रखें।
जानकारी के अनुसार, संक्रमित महिला हाल ही में मुंबई की यात्रा करके लौटी थी। लौटने के बाद जब उसमें हल्के लक्षण दिखे तो जांच कराई गई, जिसमें उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं दूसरा मामला एक बुजुर्ग व्यक्ति का है, जिनमें संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद परीक्षण किया गया था।
तो वहीं एक मामला फरीदाबाद जिले में भी सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेहतपुर क्षेत्र का 28 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम की शिकायत थी।
उसे इलाज के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार की देर शाम उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी आज रिपोर्ट आएगी। यह युवक दिल्ली के एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है।
हालांकि, युवक कोरोना के किस वेरिएंट का शिकार हुआ है, इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने नहीं की है। उनका कहना है कि वेरिएंट की जांच अभी जारी है।
