दुनिया में कोरोनावायरस का नया वैरियंट जेएन-1 तेजी से पैर पसार रहे हैं. खासकर उन देशों में कोविड-19 का बढ़ना चिंताजनक है, जहां बड़े पैमाने पर टूरिस्ट घूमने के लिए जाते हैं. हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर में कोविड-19 का नया वैरिएंट सामने आया है. पर अभी किसी प्रकार की कोई पाबंदी या लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हैं. लिहाजा घूमने फिरने पर कोई पाबंदी नहीं है. लेकिन सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है.
सिंगापुर में हफ्ते में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 14,200 के करीब पहुंच गए हैं. यहां रोजाना 100 से 133 तक केस बढ़ रहे हैं. कोरोना के ‘LF.7’ और ‘NB.1.8’ वायरस यहां फैल रहा है.
टूरिस्टों की पहली पसंद में एक थाईलैंड में भी कोरोना केस बढ़े हैं. वहां सोंगकरन फेस्टिवल के बाद दो बड़े इलाकों में कोविड केस सामने आए हैं. बड़ी संख्या में भारतीय छुट्टियां मनाने थाईलैंड जाते हैं.
हांगकांग में कोविड पॉजिटिविटी रेट 1.7 से बढ़कर 11.4 फीसदी हो गया है. यहां 30 मौतें भी कोरोना से हुई हैं, हालांकि इनमें से ज्यादा बुजुर्ग लोग हैं. चीन प्रशासित हांगकांग में इतनी मौतें चिंताजनक हैं.
भारत में 2025 में कोरोना के 257 केस मिले हैं. इनमें उड़ीसा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और गुजरात शामिल हैं. लेकिन मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं. फरीदाबाद-गुरुग्राम में 3 नए केस दर्ज हुए हैं. महाराष्ट्र में 26 और गुजरात में 15 नए मरीज मिले हैं. कोरोना जेएन.1 वैरियंट कम गंभीर हैं.
गुजरात में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 15 नए कोविड मामले मिले हैं. इनमें से अहमदाबाद में 13 के साथ राजकोट में एक केस हैं. गुजरात स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन जैसे देशों में बढ़ते मामलों से भारत में ये मरीज मिले हैं. लेकिन सबकी हालत सामान्य है. महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 132 केस दर्ज हुए हैं. जबकि 126 मुंबई से मरीज हैं.

