हरियाणा में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। पंचकूला जिले में संक्रमण से 1 मौत होने का मामला सामने आया है। जनवरी से अब तक कोरोना की नई लहर में राज्य में 26 मौतें हो चुकी हैं। अब तक राज्य में 10,740 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।हालांकि 10 दिनों में संक्रमण की रफ्तार में 75 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में राज्य में 6279 सैंपलों की जांच में 243 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में कोरोना नए केस मिलने के मामले में गुरुग्राम सबसे टॉप पर बना हुआ है। 24 घंटे में यहां 94 नए संक्रमित मिले हैं। दूसरे नंबर पर फतेहाबाद जिला बना हुआ है, यहां 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।राज्य में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। 24 घंटे के दौरान 549 एक्टिव केस कम हुए हैं। मंगलवार को 2902 एक्टिव केस रिकॉर्ड किए गए थे, जो बुधवार को घटकर 2353 पर पहुंच गए। हालांकि सबसे ज्यादा एक्टिव केस गुरुग्राम जिले में हैं।यहां 1083 केस रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं रोहतक में 157, फरीदाबाद में 193, पंचकूला में 121 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 786 रही। सबसे ज्यादा 271 मरीज गुरुग्राम में ठीक हुए।

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर को देखते हुए 98.78 प्रतिशत रिकवरी रेट रिकॉर्ड किया गया है। राहत की बात यह है कि राज्य में मृत्यु दर 1.00 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि संक्रमण में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन लोगों को कोविड प्रोटोकाॅल को लेकर लगाई गई सख्ती का गंभीरता से पालन करना चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!