Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कोरोना @ 300 के पार:हेल्थ यूनिवर्सिटी की वीसी और सैंपलिंग इंचार्ज समेत 75 संक्रमित, पीजीआई में अब तक 12 केस

रोहतक में सोमवार को 500 टेस्टों की रिपोर्ट आई। इसमें 75 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में हेल्थ यूनिवर्सिटी की वीसी डॉ. अनीता सक्सेना और सैंपलिंग इंचार्ज डॉ. हरमीत भी शामिल हैं। इसके साथ ही पीजीआई में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया। जिले के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना का फैलाव हो चुका है। 16 मार्च से अब तक 39 दिनों में जिले में एक्टिव केस की संख्या 307 तक पहुंच गई है। जबकि 112 मरीज संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

इनमें 9 मरीजों को भर्ती कराना पड़ा है। पिछली लहर में इतने ही दिनों में एक्टिव केस की संख्या 284 थी। जबकि 22 लोगों को भर्ती करना पड़ा था। जिले में अब तक के सबसे अधिक 75 केस मिले हैं। पीजीआई के 12 संक्रमितों में 5 डॉक्टर और 7 अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

कामकाजी लोग 82 स्टूडेंट व टीचर 74 गृहिणी 53 बजुर्ग 44 बच्चे 28ऑक्सीजन की कमी और फेफड़ों में इंफेक्शन कोरोना पॉजीटिव होने के बाद जिले में अभी तक 9 लोगों को भर्ती किया गया।इनकी मेडिकल रिपोर्ट में ऑक्सीजन की कमी और फेफड़ों में इंफेक्शन पाया गया है। फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों के फेफड़ों में इंफेक्शन और ऑक्सीजन की कमी के कारण मानसिक स्थिति अपेक्षाकृत कमतर बताई गई है।

Exit mobile version