रोहतक में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को 247 सैंपल जांच के लिए भेजें जिसमें से 12 नए केस सामने आए। पिछले 24 घंटे में 51 लोग स्वस्थ हाे गए हैं । सप्ताह भर से ठीक होने वालों की संख्या केस की अपेक्षा अधिक होने के कारण एक्टिव केस की तादाद 81 रह गई है। इनमें दो मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जबकि 79 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
नए संक्रमितों में एक वर्ष आयु के बच्चे के समेत 75 वर्ष आयु के बुजुर्ग भी शामिल हैं। शुक्रवार को 247 सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जिले में पॉजिटिविटी दर 0.04 प्रतिशत तथा रिकवरी दर 97.93 प्रतिशत रही है। कोरोना की तीसरी लहर से अब तक 78331 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34169 संक्रमित मिल चुके हैं। साथ ही 33490 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

