Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

साधारण जन की मदद में सहकारिता का अहम योगदान- सहकारी बैंक आपके द्वार का 19वां कार्यक्रम

झज्जर। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक कदम उठाए हैं। साधारण जन की मदद में सहकारिता कार्यक्रम मुख्य भुमिका निभाने की क्षमता रखता है। हमारे युवाओं में प्रतिभा है मिलकर आगे बढ़ने की जज्बा हैं। जरुरत है सहीं मार्गदर्शन की। यह बातें दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 झज्जर की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एशोसिएशन हरियाणा की प्रधान नीलम अहलावत नें बेरी हल्का के स्थानीय गांव शेरिया में सहकारी बैंक आपके द्वार का 19वें कार्यक्रम में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम से पूर्व मंदाना अड्डा, रोहतक-झज्जर रोड़ से गांव के सैकड़ों युवाओं नें बाईक रैली निकालकर चेयरपर्सन नीलम अहलावत का ढोल नगाड़ो एवं देश भक्ति गांनों की ध्वनी के साथ सम्मान किया। गांव के सैकड़ौं लोगों नें नीलम अहलावत का पुष्प-मालाओ, पगड़ी एवं चुनरी उढ़ाकर स्वागत किया।

उन्होनें कहा कि देश के कई राज्यों में सहकारिता कार्यक्रम नें नये आयाम स्थापित किए हैं। गुजरात में सरदार पटेल द्वारा शुरु किए गए सहकारिता से ही कार्यक्रम अमूल दूध का नाम आज हर कोई जानता है। उन्होनें कहा कि सहकारिता हमारे लिए कोई नया विषय नहीं है यह हमारी सदियों पुरानी संस्कृति का हिस्सा रहा है। पहले भी हम मिलकर कार्य करते थे आपसी विश्वास का नाम ही सहकारिता है। उन्होनें कहा कि बतौर प्रथम महिला चेयरपर्सन नीलम अहलावत जिलेभर के प्रत्येक वर्ग के मध्य पहुंचकर सहकारिता के साथ-साथ हयिाणा सरकार की भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होनें पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाई गई हरियाणा सरकार की ओ.टी.एस. स्कीम का प्रचार-प्रसार कर रहीं है तथा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 से जुड़ने के लाभ बता रहीं है। दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 के द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से महिलाओं को संयुक्त देयता समूह (ज्वांईट लाईविलिटी ग्रुप) की संरचना कर उन्हें पचास हजार तक की धनराशि उन्हें काम शुरु करने के लिए दी जाएगी। जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में एक अनूठा कदम है।

इस अवसर पर मुख्य रुप से वाइस चेयरमैन दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक राजबीर देशवाल, निदेशक राजबीर खाचरौली, चरणसिंह पैक्स निदेशक डीघल, डॉ. ज्योति, नम्बरदार भूप सिंह, हजारी पहलवान, चतरसिंह पूर्व पंच, हरबंसा, संजय, राजीव ठेकेदार, मानसिंह थानेदार, शमशेर, कृष्ण, सुनील, लेखाकार एस.एन. कौशिक, सुमित्रा देवी, नवीन देवी, सहदेव, चीमा साहब, रिंकू, कुनाल, जगबीर, अरुण, धर्मेन्द्र, अक्षय अहलावत, धमेन्द्र प्रधान, जतिन, राजबीर, पं. चन्द्रभान, पं. संदीप, सतबीर पूर्व सरपंच, विद्या, दवेन्द्र, सबीता, बबीता एवं राजेश आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version