बीते दिन बेरी हल्का के गांव माजरा (डी) स्थित बाबा वाले मकान में दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 की पहली महिला चेयरपर्सन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन की प्रधान एवं माजरा (डी) गांव की बेटी नीलम अहलावत नें अपने पैतृक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को सहकारिता से जुड़ने के लाभ के विषय में अवगत करवाया। गांव में पहली बार पहुंचनें पर भारी संख्या में एकजुट होकर ग्रामीणों नें नें पुष्प मालाओं, चुंदरी एवं हरियाणा की आन-बान-शान पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सर्वप्रथम उन्होनें गांव के बाबा खाटू श्यामजी के मन्दिर एवं बाबा मोहनदास के मन्दिर में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नीलम अहलावत नें अपने सम्बोधन में कहा कि मैं इसी गांव में जन्मी, खेली कूदी मैंनें अपनी शिक्षा-दीक्षा भी यहीं से ग्रहण की। माजरा गांव संतो की तपोस्थली है यहां जन्म लेकर मैं गर्व महसूस करती हूं। उन्होंनें यह भी कहा कि गांव के सामाजिक कार्यो में मेरी तरफ से जो बनेगा उसके लिए हमेशा तत्पर रहूंगीं। उन्होंनें माजरा (डी) के ग्रामीणों का 37 डिग्री की गर्मी नें इतनी बड़ी संख्या में अपनी बहन-बेटी का सत्कार करने के लिए पूरे गांव का आभार जताया। नीलम अहलावत नें ग्रामीणों को दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक से जुड़ने ंके लाभ के विषय में अवगत करवाते हुए कहा कि दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक के अतिदेय ऋणि हरियाणा सरकार की एकमुश्त ऋण भुगतान योजना का लाभ उठा रहें हैं। जिसमें लगभग 2 करोड़ ऋण की वसूली की जा चुकी है एवं लाखों रुपए की ब्याज का अतिदेय ऋणियों को लाभ मिल चुका है। उन्होनें कहा कि जिस गांव में शहरों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास हो सके।

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सहकारी बैंक आपके द्वार के 13वें कार्यक्रम में उन्होनें कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों में हमारे सहकारी बैंक की शाखाएं खुली हुई है। उन्होंनें कहा कि महिला सहकारी समूह, स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह के माध्यम से संगठित होकर दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 झज्जर से ऋण प्राप्त करके किसी भी प्रकार के कार्य की शुरुवात कर सकती है इसके लिए उन्हें हर प्रकार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा सहकारी बैंकों से जिन्होंने सीधे तौर पर ऋण ले रखा था और वो किसी कारण से भरने में असमर्थ रहे थे जिसके कारण वे डिफॉल्टर हो गए थे उनके लिए केवल 6 प्रतिशत ब्याज सहित एकमुश्त अदा करके योजना का लाभ उठाएं। उन्होंनें कहा कि सहकारिता को बढावा देना ही हमारा लक्ष्य रहेगा। सहकारी बैंकों की स्कीमों ने आज के किसानों को फोन से जोड़कर डिजीटल बना दिया है। आज केंन्द्रीय बैंक की शाखाएं जिले के अनेक गांवों में पहुंच चुकी हैं। बैंक के द्वारा ए.टी.एम वैन भी चलाई जा रही हैं जिसमें ए.टी.एम आप द्वार के तहत ए.टी.एम वैन के द्वारा प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही है जिससे लोगों को पैसों का लेन-देन करनें शहर में न जाना पड़े। बैंक के द्वारा किसान क्रेडिट-डेबिट कार्ड उपलब्ध करवा रही है।

सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में पॉस स्वैप मशीन, माईक्रो ए.टी.एम, 0 प्रतिशत पर लोन पैक्स के किसानों के लिए उपलब्ध करवा रहीं है। सहकारी बैंक के द्वारा जरुरतमंदों के लिए सभी प्रकार के लोन उपलब्ध करवाए जा रहें हैैं। हरियाणा सरकाऱ की जनहित व जन-कल्याणकारी नीतियों को सभी वर्गो तक पहुंचाने के लिए बैंक का स्टॉफ व निदेशक मण्डल 24 घन्टे सेवारत रहते हैं और सभी मूलभूत बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहे है। वर्तमान मे दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 की जिलें में 24 शाखाएं, 3 विस्तार पटल और 23 प्राथमिक सहकारी समितियां कार्यरत हैं जो किसान, मजदूर, व्यापारी एवं कर्मचारी सभी वर्गो को अनेक प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहीं है।

इस अवसर पर मुख्य रुप से रिटा. एस.डी.ओं नसीब सिंह, पूर्व सरपंच रामप्रसाद, कृष्ण फौजी, कुलदीप काद्यान, सुबेदार रणधीर, जगदीश काद्यान, रणबीर थानेदार, विकास पहलवान, संजीत मैम्बर, रणबीर, समुन्द्र ठेकेदार, आनन्द फौजी, अजीत काद्यान, पींकी, नीलम, जगेश, स्नेह, पूर्व सरपंच राजेन्द्र दूबलधन, रोहताश दूबलधन, सुरेन्द्र दूबलधन, रामचन्द्र सैक्टरी माजरा एवं प्रकाश धनखड़ सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों नें दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 की पहली महिला चेयरपर्सन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन की प्रधान एवं माजरा (डी) गांव की बेटी नीलम अहलावत का सत्कार किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!