Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कलायत में आर-नैट के गाने की शूटिंग पर विवाद, हथियारों के प्रदर्शन पर म्यूजिक डायरेक्टर को कैथल पुलिस का नोटिस

कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में मशहूर पंजाबी गायक आर-नैट (R Nait Song Shooting) के नए गाने की शूटिंग के दौरान हथियारों का सरेआम प्रदर्शन पुलिस की रडार पर आ गया है। गाने के फिल्मांकन के वक्त गन कल्चर( R Nait Weapon Display) का खुल्लम-खुल्ला प्रदर्शन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आते ही स्थानीय पुलिस एक्शन मोड ( Kaithal Police Action R Nait) में आ गई और गाने के डायरेक्टर को तलब करते हुए औपचारिक नोटिस जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कलायत के एक स्थान पर पंजाबी सिंगर आर-नैट के आगामी म्यूजिक ट्रैक की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान गाने के दृश्यों में हथियारों का इस्तेमाल किया गया और इसी का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में चर्चाएं गर्म हो गईं। पुलिस का कहना है कि गीतों और सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित है और कानून का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

कलायत थाना पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर को नोटिस (R Nait Music Video Notice) भेजकर स्थिति स्पष्ट करने और संबंधित दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि युवाओं पर इसका गलत असर पड़ता है, इसलिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों (Haryana Police Gun Culture Action) का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जांच के बाद नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version