Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में खेत से किसान के सोलर सिस्टम का कंट्रोलर हुआ चोरी: सिंचाई का कार्य हुआ प्रभावित

रोहतक जिले के महम तहसील स्थित बहलबा गांव में एक किसान के खेत से सोलर सिस्टम का कंट्रोलर चोरी हो गया। किसान जोहन सिंह ने महम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार जोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 5 साल पहले अपनी पत्नी अनीता के नाम से शक्ति पावर लिमिटेड कंपनी का सोलर सिस्टम लगवाया था। यह सिस्टम खेत की सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता था। चोरी की घटना के बाद जोहन सिंह ने खुद कंट्रोलर की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने महम थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से चोर का पता लगाने और कंट्रोलर बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version