Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे अतिक्रमण करने व गंदगी फैलाने वालो पर निरंतर कार्यवाही जारी, नियमो की अवहलेना करने वालो के 20000 रुपए के किए चालान

रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीमो की टीमें सख्ती से कार्य कर रही है। नगर निगम की टीमो का पूर्व में ही निर्देश दिए जा चुके थे कि वे अतिक्रमण करने व अवैध फलैक्स बोर्ड लगाने वालो पर कार्यवाही करें। आज भी नगर निगम की टीम द्वारा दिल्ली बाईपास, पावर हाउस, अशौका चौक, मैडिकल मोड़, कैनाल रेस्ट हाउस, छोटूराम चौक, शांतमई इत्यादि स्थानो से अतिक्रमण हटवाते हुए अवैध रूप से लगाये गये बोर्ड, तख्त, तिरपाल, कुर्सियां, मेज इत्यादि सामान जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त निगम की टीमो को निर्देश दिए जा चुके है प्रतिदिन मुख्य मार्गो का निरीक्षण करें तथा अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित कर, अतिक्रमण करने वालो के विरूद्व नियमानुसार कार्रवाई करें।
आयुक्त महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि नगर निगम की टीमो को यह भी निर्देश दिए गए है कि चौक-चौराहो पर लगे पोस्टर/बैनर तुरंत हटवाये जाये तथा वहां लगाने वालो के नियमानुसार चालान करें। इसके अतिरिक्त आज नगर निगम की सफाई शाखा की टीम द्वारा मालगोदाम रोड़ की डेयरियो में निरीक्षण किया गया तथा गोबर बहाने वाले दो डेयरी संचालको के मु0 20000 रूपये के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त टीम को निर्देश दिए जा चुके है कि नालो/सीवर में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालको के चालान सुनिश्चित किए जाये।

Exit mobile version