Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे सीवर व नालो में गोबर बहाने वालो पर निरंतर कार्यवाही जारी, अतिक्रमण करने वालो की पर जा रही सख्तीः-डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम

, रोहतक। आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीमो की टीमें अब सख्ती से कार्य कर रही है। नगर निगम की टीमो का पूर्व में ही निर्देष दिए जा चुके थे कि वे अतिक्रमण करने व अवैध फलैक्स बोर्ड लगाने वालो पर कार्यवाही करें। आज भी नगर निगम की टीम द्वारा अम्बेडकर चौक, गोहाना अड्डा, गोहना अड्डा, सोनीपत स्टैंड, शीला बाईपास इत्यादि स्थानो से अतिक्रमण हटवाते हुए अवैध रूप से लगाये गये बोर्ड, तख्त, तिरपाल, कुर्सियां, मेज इत्यादि सामान जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त निगम की टीमो को सख्त निर्देष दिए जा चुके है प्रतिदिन मुख्य मार्गो का निरीक्षण करें तथा अतिक्रमण हटवाना सुनिष्चित कर, अतिक्रमण करने वालो के विरूद्व नियमानुसार कार्रवाई करें।
आयुक्त महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि नगर निगम की सफाई शाखा की टीम द्वारा मालगोदाम रोड़ की डेयरियो में निरीक्षण किया गया तथा सीवर/नालो में गोबर बहाने वाले व गंदगी फैलाने वालो के मु0 42000 रूपये के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त टीम को निर्देष दिए जा चुके है कि नालो/सीवर में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालको के चालान सुनिष्चित किए जाये।

Exit mobile version