Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे अतिक्रमण करने वालो व गंदगी फैलाने वालो पर निरंतर कार्यवाही जारी, फलैक्स बैनर का उतारने का भी चलाया जा रहा अभियान

डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण करने वालो पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा आज गांधी कैम्प बाजार, अषोका चौक, मैडिकल मोड़, पावर हाउस, दिल्ली चौक, सैक्टर-14 मार्किट इत्यादि क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से लगे बोर्ड, बैनर, कुर्सी, तख्त, मेज इत्यादि सामान जब्त किया गया। नगर निगम की टीम द्वारा निरंतर कार्य किया जायेगा तथा अतिक्रमण करने वालो पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र से अवैध रूप से लगे हुए फलैक्स/बैनर हटवाने का विषेष अभियान भी चलाया गया।
आयुक्त महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि नगर निगम द्वारा सफाई कार्य की निगरानी निरंतर की जा रही है तथा योजना के तहत शहर में सफाई कार्य किया जायेगा तथा सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। आज संयुक्त आयुक्त नमिता कुमार द्वारा मुख्य मार्गो, पुराना आई.टी.आई. ग्राउंड व कच्चा बेरी रोड़ का निरीक्षण किया गया ताकि मुख्य मार्गो पर डलने वाले कूड़े के ढेरो को कम करने के लिए योजना जल्द से जल्द तैयार की जा सके। सफाई शाखा के अधिकारियो को निर्देष दिए गए है कि निरंतर अपने-अपने वार्डो में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुनिष्चित करें। गंदगी फैलाने वालो व गोबर बहाने वालो के निरंतर चालान किए जाये। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में विषेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जा सके।

Exit mobile version