Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गंगा एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, यूपी में आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा- PM मोदी

आज पीएम मोदी यूपी के लोगों को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे की सौगात देने जा रहे हैं। बता दें कि गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी साथ ही ये आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देगी। 

इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद अपने ट्विटर पर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर अकाउंट लिखा कि वह शनिवार (18 दिसंबर) को दोपहर करीब 1 बजे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “आज दोपहर 1 बजे, गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखने के लिए शाहजहांपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना है जो पूरे उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे आर्थिक विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।” .

गंगा एक्सप्रेस-वे

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, एक्सप्रेस वे के निर्माण के पीछे देश को तेज गति से कनेक्टिविटी प्रदान करने की योजना है। यह 594 किलोमीटर लंबा छह लेन का एक्सप्रेसवे 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होगा और प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव के पास तक विस्तारित होगा। यह मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगी।
 
यह उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा जो राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ेगा। शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के विमानों के आपातकालीन टेक-ऑफ और लैंडिंग में सहायता के लिए 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी भी बनाई जाएगी। एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ एक औद्योगिक गलियारा भी बनाने का प्रस्ताव है। एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि, पर्यटन आदि सहित कई क्षेत्रों को प्रोत्साहित करेगा। यह क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बड़ा बढ़ावा देगा।
 

Exit mobile version