Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार से कांग्रेस के बागी मेयर उम्मीदवार BJP में शामिल:सैलजा समर्थक राड़ा, भूपेंद्र हुड्‌डा ने पार्टी से निकालने की चेतावनी दी थी

हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिसार से कांग्रेस के बागी नेता रामनिवास राड़ा ने बुधवार सुबह चंडीगढ़ में भाजपा जॉइन कर ली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

रामनिवास राड़ा कांग्रेस पार्टी से मेयर का टिकट मांग रहे थे। जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आज वह अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा उम्मीदवार प्रवीन पोपली को समर्थन देंगे। एक दिन पहले भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने उन्हें पार्टी से निकालने की चेतावनी दी थी।

रामनिवास राड़ा सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के करीबी हैं। टिकट न मिलने से नाराज होकर 16 फरवरी को राड़ा ने हिसार में अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी। तभी से चर्चा थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसार आए थे, लेकिन राड़ा को मनाने की कोशिश नहीं की गई।

जब हुड्‌डा से रामनिवास राड़ा के निर्दलीय नामांकन भरने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने राड़ा को पार्टी से निकालने की चेतावनी दी थी।

Exit mobile version