रोहतक में आज कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। खाद्य पदार्थों पर GST लगाने से बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा व अन्य कांग्रेसी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस कमेटी रोहतक के आह्वान पर कांग्रेसी अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन में इकट्ठे होंगे। धरने का मुख्य उद्देश्य देश-प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार महंगाई को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए। पहले भी कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को उठा चुकी है।
सरकार द्वारा खाद्य सामग्री जैसे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दूध आदि चीजों पर GST लगा दिया गया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। अन्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ रही हैं, जो कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इसलिए कांग्रेस ने सड़क पर आकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
