Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CM आवास घेरने निकली कांग्रेस, राहुल गांधी पर FIR के विरोध में चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन!

चंडीगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हो रहे हैं। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर किया जा रहा है।

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब कर रहे हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट, लगाए बैरिकेड्स: कांग्रेस के घेराव कार्यक्रम को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।सेक्टर-9 कांग्रेस कार्यालय के आसपास बैरिकेड्स और वाटर कैनन लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिना अनुमति प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है और पुलिस-प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version