Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

MLA कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस: महिला विंग करेगी प्रदर्शन; राशन कार्ड कटने का होगा विरोध

हरियाणा में पिछले कई दिनों अचानक राशन कार्ड लिस्ट से सभी के नाम काटे गए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से नए सिरे से कुछ नियम लागू किए गए हैं। इन नियमों के अनुसार भी जो पात्र जरूरतमंद है, उन्हें अपने नाम फिर से जुड़वाने के लिए एडी-चोटी तक का जोर लगाना पड़ रहा है। मगर, फिर भी राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं जुड़ रहे। इसी विरोध में आज कांग्रेस की महिला विंग पानीपत शहरी MLA प्रमोद विज के कार्यालय का घेराव करेगी। यहां धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

जानकारी देते हुए कांग्रेस की जिला महिला विंग की पूर्व अध्यक्ष नीरजा बाहरी ने बताया कि दोपहर 12 बजे यह प्रदर्शन किया जाएगा। वे अपनी ललकार टीम के साथ MLA कार्यालय के बाहर पहुंचेगी। साथ ही यहां सरकार की विफलताओं के प्रति भी रोष व्यक्त किया जाएगा। विधायक के माध्यम से सभी को कहा जाएगा कि राशन दो, नहीं तो भाषण बंद करो। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में शहर से कोई भी इस तरह का पीड़ित व्यक्ति शामिल हो सकता है।

Exit mobile version