भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अब तो कांग्रेस को सत्ता के सपने लेने भी छोड़ देने चाहिए, क्योंकि देश की जनता ने यह तय कर लिया है कि पचास साल से अधिक समय तक भाजपा का ही शासन रहेगा। उन्होंने कहा कि अब वह दिन भी दूर नहीं है कि जब मोदी सरकार की नीतियों के चलते पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक दिन भारत मेें शामिल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ और विश्व मंे भारत को अलग पहचान मिली है। सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कुछ कांग्रेस नेता पर्ची नीति की बात करके युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है, उन नेताओं को भी पता चल गया है कि अब उनका दौर खत्म हो चुका है।

सांसद ने कहा कि गौ माता की सेवा करनी चाहिए, गौ माता में देवताओं का वास होता है, सेवा पूजा करने वालों की सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। रविवार को मकर संक्राति के अवसर पर सांसद ने गांव बैंसी, मोखरा, समरगोपलपुर सहित कई गौशालाओं में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब वर्गाे के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी गरीब वंचित पात्र लोगों को मौके पर उनका हक दिलवा रही है।

लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का संकल्प यात्रा के दौरान मौके पर घर द्वार पर लाभ दिया जा रहा है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चिरायु योजना के तहत एक लाख 80 हजार रूपए वार्षिक आय वाले परिवारों को पांच लाख रूपए तक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री ने कोविड संक्रमण काल के दौरान देशवासियों को भूखमरी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की, जिसे आगामी पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल राशन कार्ड धारकों की वार्षिक आय की सीमा को एक लाख 20 हजार रूपए से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रूपए कर दिया है तथा अब तक 42 लाख बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन जारी किए हैं। सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा लाभपात्रों तक पूरा लाभ पहुंचाया जा रहा है।

सूचना प्रौद्योगिकी का सदुपयोग करते हुए सरकार द्वारा हर योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता लाई गई है। इस अवसर पर कृष्णदत्त शर्मा, जगत सिंह, जयपाल, अजब सिंह, कृष्ण सिंह परमार, राजू सरपंच, विधा देवी मलिक, सुबेदार रामकुवांर, बिजेंद्र सरपंच, अजय मलिक, चांद पहलवान, सतेंद्र पहलवान, रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!