कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने महिलाओं, किसानों, सरकारी कर्मचारियों, और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं। 18 से 60 साल की महिलाओं के लिए हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया गया है। इसके अलावा, सभी नागरिकों को 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण, और किसानों की सभी पैदावारों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की गारंटी दी गई है। पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू करने का वादा भी शामिल है।

कांग्रेस ने 2 लाख सरकारी नौकरियों के सृजन और ठेके पर भर्ती को समाप्त करने की बात कही है। सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने और सरकारी पोर्टलों की समीक्षा की जाएगी। खेल कोटे को भी सरकारी नौकरियों में फिर से बहाल किया जाएगा। शहीद परिवारों के लिए 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में हालांकि अग्निवीर योजना का कोई जिक्र नहीं किया गया है, जबकि कांग्रेस पहले लगातार इस योजना का विरोध करती रही है। 7 दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस ने हरियाणा के लिए 7 गारंटियां भी दी थीं, जिनमें कई पक्के वादे शामिल थे। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!