हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है. सूबे में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. दोनों पार्टियों की ओर से सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं. कांग्रेस ने आज पांचवीं लिस्ट जारी करते हुए बची हुई 2 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं.

उकलाना रिजर्व सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाली सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा को पार्टी ने विधानसभा चुनाव के रण में नहीं उतारा है. कांग्रेस ने यहां से हुड्डा के खासमखास नरेश सेलवाल को उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से अपने करीबी डॉ अजय चौधरी को टिकट दिलाने के प्रयास में जुटी कुमारी शैलजा को यहां भी पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा ने झटका दिया है. यहां से कांग्रेस पार्टी की ओर से हुड्डा के करीबी जस्सी पेटवाड़ को टिकट दी गई है.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!