Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कांग्रेस ने 39 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की:केरल से सबसे ज्यादा 16 नाम, राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। शुक्रवार शाम 7.15 बजे पार्टी ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है।

भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है।

Exit mobile version