Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे कांग्रेस संगठन चुनाव : छह नेताओं का बनेगा पैनल, दावेदारों के होंगे साक्षात्कार

रोहतक। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर तीसरी बार ऑब्जर्वर बीवी श्रीनिवास शुक्रवार को रोहतक पहुंचे और पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
अब शनिवार को सुबह 10 बजे से ऑब्जर्वर बीवी श्रीनिवास, पर्यवेक्षक पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, बलजीत कौशिक व मनोज नाछर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद ऑब्जर्वर बीवी श्रीनिवास महम व कलानौर हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को देंगे। हर पद के लिए छह-छह दावेदारों का पैनल आलाकमान को भेजा जाएगा, उनमें से केंद्रीय नेतृत्व संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

कार्यालय में हुई बैठक में ऑब्जर्वर एवं पूर्व में यूथ कांग्रेस के प्रधान रहे बीवी श्रीनिवास ने कहा जिला अध्यक्ष का चुनाव बहुत ही पारदर्शी तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुझसे फोन पर बात कर सकता है। कोई भी व्यक्ति कभी भी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जिला अध्यक्ष के लिए फॉर्म भरे हैं उनको एक-एक करके बुलाया जाएगा। साथ ही, सबका साक्षात्कार होगा।

एक सुर में बोले कांग्रेसी, हलके की आत्मा बसती है हुड्डा में
मंच संचालन राजबहादुर शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व में राजनीतिक सलाहकार रहे प्रोफेसर वीरेंद्र ने किया l राजबहादुर शर्मा ने गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि हलके की आत्मा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में बसती है। यही कारण है कि हुड्डा लगारार हलके से विधायक बन रहे हैं। बैठक में पूर्व विधायक संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, संगठन महासचिव जयदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।

Exit mobile version