हरियाणा में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश पर दीपेंद्र हुड्डा की रैली के दौरान मंच पर एक बुजुर्ग व्यापारी को लात मारी है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
जयप्रकाश के खिलाफ इस घटना पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है, शहर के कुछ लोगों ने मांग की है कि सांसद जयप्रकाश बुजुर्ग से माफी मांगें। वहीं बुजुर्ग का कहना है कि वे जयप्रकाश जेपी के बुलावे पर ही सभा में गए थे।

इससे पहले भी कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने एक महिला नेता पर विवादित बयान दिया था। एक चुनावी रैली के दौरान जेपी ने कहा था कि ‘जे लिपस्टिक और पाउडर लगाकर लीडर बनते हों तो मैं भी लगा लूं, फिर दाढ़ी क्यों रखूं।’ सांसद जेपी का यह बयान काफी चर्चा में रहा था।
जेपी के इस बयान के बाद माना जा रहा था कि उन्होंने यह बात कलायत विधानसभा सीट से टिकट मांग रहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की करीबी श्वेता ढुल और अनीता ढुल बड़सीकरी को लेकर कही थी।
