Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई 3अगस्त को देंगे इस्तीफा:12 बजे विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे, ट्वीट लिखा- 4 अगस्त सुबह 10 बजकर 10 मिनट

हिसार जिले के आदमपुर हल्के के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा जॉइन करने की फाइनल तिथि निर्धारित कर दी है। कुलदीप ने 3 अगस्त को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मिलने के लिए 12 बजे का समय मांगा है। कुलदीप ने ट्वीट करके लिखा कि 4 अगस्त को 10 बजकर 10 मिनट।

कुलदीप बिश्नोई द्वारा किया गया ट्वीट।

इस ट्वीट के बाद उनके समर्थकों ने रिप्लाई किया कि भाजपा जॉइन कर रहे हैं। वहीं कुलदीप ने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है। कुलदीप का कांग्रेस छोड़ना तय है। कुलदीप भाजपा में शामिल होने के लिए CM से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिल चुके हैं।

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं कुलदीप बिश्नोई।

कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के इस्तीफा देने के बाद कुलदीप इस पर काबिज होना चाहते थे, परंतु पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहते थे। बात बिगड़ती देखकर उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करवा दिया। इसके बाद कुलदीप कांग्रेस से नाराज हो गए। राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, नहीं मिला। इसके बाद राज्यसभा चुनाव में कुलदीप ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के खिलाफ वोट की, जिस कारण अजय माकन की हार गई।

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया। चुनाव में पार्टी के 7 विधायक जीते, परंतु 5 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। कुलदीप और उसकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ही पार्टी में रह गए। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया।

दोनों दलों ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा। भाजपा ने 8 और हजकां ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा। हजकां अपने कोटे की दोनों सीटें हार गई, जबकि भाजपा ने 7 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा न होने पर भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया और कुलदीप ने हजकां का विलय कांग्रेस में करके घर वापसी की।

कुलदीप बिश्नोई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ।

Exit mobile version