पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के पुत्र एवं कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करके अज्ञात व्यक्ति ने 2 करोड़ रुपये की फिरोती मांगी है। फिरोती मांगने वाले ने 3 विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल व मैसेज कर विधायक व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

धमकी देने वाले ने मैसेज भेजा है कि पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने इस बारे में आदमपुर थाना पुलिस को शिकायत दी है।

अपनी शिकायत में कुलदीप बिश्नोई ने लिखा है कि मंगलवार को वह को वह दिल्ली में खान मार्केट स्थित अपने घर में मौजूद थे। सुबह 07:29 बजे मेरे व्हाट्सएप नम्बर पर एक मोबाइल नंबर + 48 699530112 से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई हैं व मेरे पास मोबाइल नम्बर + 30421092378 से बार-बार व्हाट्सएप कॉल आ रही हैं और अपराधी के मोबाइल नम्बर + 48 699530112 के द्वारा बार-बार मैसेज आ रहे हैं। पैसे नहीं देने पर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई हैं।

आदमपुर थाना पुलिस ने इस मामले में कुलदीप बिश्नोई के कारिंदे भूप सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 387 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर ऑफिस वाले नंबर पर भेजे गए नंबर पर फिरौती मांगने वाले ने लिखा है कि दुर्भाग्य से हम अपराधी बने लेकिन सौभाग्य से हम अपरधियों की मजबूत टीम हैं। हमारी टीम अपनी वित्तिय आवश्यकता अरबपति लोगों से पूरा करती है। इसी कड़ी में इस बार आपका नंबर आया है, अगर आपको अपनी व अपनों की जान प्यारी है तो हमारी मांग पूरी करें।

धमकी देने वाले ने लिखा है कि हमारी मांग दो करोड़ रुपए की है। यह आपकी कुल सम्पत्ति का एक प्रतिशत भी नहीं है। आपके पास पांच दिन का समय है तब तक दो-दो हजार वाले नोटों में 2 करोड़ की राशि का प्रबंध कर लें। अगर नोट नहीं हैं तो शुद्ध सोना भी चलेगा लेकिन 50 लाख की नकदी जरूरी है। हम पांच दिन बाद फिर संपर्क करेंगे।

दो करोड़ आपके परिवार के लोग और पद के अनुसार ज्यादा नहीं है। 19 फरवरी को फिर से संपर्क करेंगे। अगर कोई और इस मैसेज को देख रहा है तो कुलदीप बिश्नोई को सूचित कर दे। हमारी मांग के बारे में एक बार सोच लेना, परिवार की कीमत ज्यादा है या दो करोड़। अगर इस बारे में प्रशासन को सूचना दी तो हम भी आने वाली अमावस्या से हम भी आपकी सेवा में लग जाएंगे।

इस घटना से पहले भी 5 मार्च 2015 को कुलदीप बिश्नोई को धमकी दी चुकी है। जब कुलदीप बिश्नोई ने अपनी हरियाणा जनहित कांग्रेस बनाई हुई थी तब भी उनके बेटे भव्य बिश्नोई के नाम भेजे गए पत्र में दस करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर भव्य बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इसके अलावा एक बार कुलदीप बिश्नोई के हिसार स्थित आवास पर भी धमकी भरा पत्र फेंका गया था। पत्र व धमकी के बाद कुलदीप बिश्नोई के आवास के कुछ दिनों तक सुरक्षा बढ़ाई गई थी, लेकिन मामला ट्रेस नहीं हो पाया था और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!