सोनीपत जिले में बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदु राज भालू ने कहा कि रोहतक की रैली भाजपा के इशारे पर करवाई जा रही है। इनेलो कोई पार्टी नहीं बल्कि एक गैंग है। इनेलो नेताओं के पल्ले कुछ नहीं है। साथ ही विधायक ने GST को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा है। बरोदा हलके के विधायक के इंदु राज भालू ने इनेलो की बरोदा हलके में होने वाली ज्वॉइनिंग को लेकर कहा है कि खाली दुकान है और इनेलो कोई पार्टी नहीं बल्कि एक गैंग है। उन्होंने कहा है कि जेजेपी छोड़कर भागने वाले लोगों को इनेलो ज्वॉइनिंग बता रही है। उन्हीं लोगों को इधर से उधर बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि उनके पल्ले कुछ नहीं है और खाली किलकी मारते फिर रहे हैं।

भालू ने कहा है कि भाजपा के इशारे पर ही रैली हो रही है, बीजेपी ने ही इन्हें खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने उन्हें यह कह रखा है कि केवल दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ही फोकस रखो। और यह बात भी अभय सिंह चौटाला बीजेपी के कहने पर ही कह रहे हैं। और यही वजह है कि भाजपा के बारे में अभय सिंह चौटाला कुछ ज्यादा बोलते नहीं है।

वहीं उन्होंने कहा है कि बीजेपी की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने के बाद अभय सिंह चौटाला और उसका बेटा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के चरण लेने के लिए पहुंचे थे। जिसके फोटो वीडियो आज भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि रोहतक में चौधरी देवीलाल की जयंती को लेकर होने वाली रैली इनेलो की रैली नहीं बल्कि बीजेपी की रैली है। और इस रैली में बीजेपी पूरा जोर लगाकर अपने कार्यकर्ताओं को भेजेगी। बीजेपी ने ही यह रैली करवाई है।

भालू ने कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ हरियाणा है। हरियाणा के एकमात्र नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा है और दीपेंद्र हुड्डा आने वाले हरियाणा का भविष्य है। और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ किसी से नहीं टूटने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का एक षड्यंत्र है और इसी तहत बीजेपी इनेलो को सपोर्ट कर रही है।

वही जीएसटी सुधार को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि बीजेपी को जीएसटी लूट दिवस मनाना चाहिए था। उन्होंने कहा है कि 8 साल देश के गरीब मजदूर, आम आदमी को जीएसटी के नाम पर लूटने का काम बीजेपी ने किया है। कांग्रेस पार्टी की शुरुआत से ही यह कह रही है कि जीएसटी देश के लिए हानिकारक है। आम आदमी पर इसकी मार होगी।वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि सुबह उठते ही एक गरीब आदमी रोटी और दाल खाने के नाम पर भी टैक्स दे रहा था। वहीं उन्होंने कहा है कि 8 साल जीएसटी के नाम पर जो लूट बीजेपी ने की है वह पैसा गरीब आदमी को लौटाना चाहिए और तभी यह उत्सव मनाने का फायदा लोगों को होगा। बीजेपी के लोगों को केवल डफली बजाने से मतलब है।

वहीं उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जीएसटी में सुधार करने की बात अगर बीजेपी कर रही है तो सही मायने में पेट्रोल और डीजल पर किया जाना चाहिए था जिस पर आम आदमी काफी पीस रहा है। उन्होंने कहा है कि डीजल पेट्रोल का रेट 20 से 22 रुपए लीटर मिलता है और वहीं एक आम आदमी को ₹100 के आसपास मिलता है। वहीं इनेलो पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो के लोगों को लूटने का काम किया था, आज भी लोग नहीं भूले हैं। वही उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई मुख्यमंत्री रहा है तो वह चौधरी बंशीलाल और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा है। जिन्होंने केवल विकास कार्य किया और समाज में सुधार किया।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!