फतेहाबाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार निशान सिंह की जुबान फिसली है। सरदार निशान सिंह ने चुनाव सभा में कहा कि ज्यादा से ज्यादा विधायक बनाएं, ताकि नरेंद्र मोदी हरियाणा के मुख्यमंत्री बन सकें। वही विकास की गंगा बहे, जो पिछले 10 सालों तक बही।
जब गलती का अहसास करवाया गया तो बात को संभालते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनें और विकास की वही गंगा बहनी चाहिए जो उन्होंने 10 साल पहले बहाई थी।
इस दौरान बैकग्राउंड में कुछ लोग हंसते हुए भी नजर आए। वह फतेहाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। बता दें कि निशान सिंह चुनाव से पहले बीजेपी को समर्थन देने वाली जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे।
इससे पहले भी विधान सभा चुनाव में कई नेताओं की फिसली जुबान
