सर्राफा कारोबारी व कांग्रेस नेता हेमंत बख्शी से रंगदारी मांगने के मामले में एक न्य मोड़ आ गया है। एक तरफ पुलिस की जांच 10 दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं, दूसरी तरफ वीरवार शाम 4:40 बजे बदमाशों ने फिर से वॉयस मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी और कहा कि मत दे, तेरा तो कांड करना है, कब तक गार्ड रखेगा और कब तक वह तुझे बचाएगा।

एक माह, दो माह ज्यादा से ज्यादा 5 माह। एक न एक दिन तेरा कांड कर देंगे। इस धमकी के बाद पीड़ित सर्राफा कारोबारी और परिजनों में दहशत है। पीड़ित सर्राफा कारोबारी को जो मैसेज भेजे गए है, उसमें एक बदमाश का बात करने का तरीका राजस्थानी भाषा में है और दूसरे का राजस्थानी प्लस हरियाणा भाषा में है।

वहीं, पीड़ित कारोबारी का कहना है कि वह अपना फोन 3 तारीख से बंद रखे थे। लेकिन आज कुछ काम के लिए ऑन किया, तभी मैसेज आ गए। इस संबंध में सर्राफा कारोबारी ने पुलिस को अवगत करा दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!